PM मोदी ने वनारस में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी नींव
450 करोड़ की लागत में बनारस में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम पर हर किसी की नजर है उत्तर प्रदेश सरकार ने इस जमीन के लिए 121 करोड रुपए खर्च किए हैं। BCCI स्टेडियम निर्माण के लिए कुल मिलाकर 330 करोड रुपए खर्च करने वाली है। स्टेडियम के जरिए बनारस में पहली बार एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होने वाला है। इस स्टेडियम को बनारस के राजातालाब के गंजरी में तैयार किया जाएगा। यह स्टेडियम 30 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। PM मोदी का यह 42वां दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखी। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री जैसे खिलाड़ी भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BCCI सचिव जय शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। Table of Contents वाराणसी और पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान ‘Stadium’ ‘Stadium’ दिसंबर 2025 तक बनकर हो जाएगा तैयार PM मोदी ने 16 अटल आवासीय विद्यालयों का किया उद्घाटन सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की नई जर्सी दी ...