PM मोदी ने वनारस में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी नींव
450 करोड़ की लागत में बनारस में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम पर हर किसी की नजर है उत्तर प्रदेश सरकार ने इस जमीन के लिए 121 करोड रुपए खर्च किए हैं। BCCI स्टेडियम निर्माण के लिए कुल मिलाकर 330 करोड रुपए खर्च करने वाली है। स्टेडियम के जरिए बनारस में पहली बार एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होने वाला है। इस स्टेडियम को बनारस के राजातालाब के गंजरी में तैयार किया जाएगा।
यह स्टेडियम 30 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। PM मोदी का यह 42वां दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखी। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री जैसे खिलाड़ी भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BCCI सचिव जय शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
वाराणसी और पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान ‘Stadium’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज एक बार फिर से मुझे वाराणसी आने का मौका मिला। खबरों के मुताबिक लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी का कहना था कि काशी में आज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है। यह स्टेडियम वाराणसी और पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान है। यह स्टेडियम बनकर जब तैयार हो जाएगा, तो यहां पर 30 हजार से ज्यादा लोग मैच देख पाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि जब से इस स्टेडियम की तस्वीरें बाहर आई हैं, हर काशी वासी गदगद हो गया है। दरअसल वाराणसी में बन रहे स्टेडियम की खासियत इसकी रचना में छिपी हुई है। इसकी रचना भगवान शिव से प्रेरित है। इसमें अर्धचंद्रकार छत और त्रिशूल के आकार की फ्लड लाईटें होंगी। इस स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था किसी घाट की तरह होगी। इस स्टेडियम की क्षमता बहुत ज्यादा होगी।

‘Stadium’ दिसंबर 2025 तक बनकर हो जाएगा तैयार
यह स्टेडियम दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। कानपुर और लखनऊ के बाद यह उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम उद्घाटन के बाद महिलाओं के बीच पहुंचे जहां प्रधानमंत्री ने ‘नारी शक्ति बंधन’ अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लगभग 5 हज़ार महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल पास होने की खुशी में मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया।
2024 की जंग में बीजेपी ने के लिए टारगेट 50 का प्लान तैयार किया है जिसमें सबसे बड़ी चुनौती पूर्वांचल है। ऐसे में बीजेपी पूर्वांचल को ध्यान में रखते हुए तैयारीयों में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसकी कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कंधों पर उठा रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर लंबी बात की साथ ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में मिलने वाले आरक्षण के फायदे के बारे में बताया।
PM मोदी ने 16 अटल आवासीय विद्यालयों का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से उत्तर प्रदेश में शुरू की गई 16 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी किया और विद्यालय के बच्चों से बातचीत भी की। पहले PM मोदी का काशी दौरा करीब 4 घंटे का था मगर संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद महिलाओं से बातचीत का कार्यक्रम तय हुआ और प्रधानमंत्री का काशी दौरा बढकर 6 घंटे का हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी के विकास के लिए खजाना खोल दिया है।
PM मोदी ने वनारस में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी नींव
PM मोदी ने काशी पर कई सौगातो की बरसात की। लेकिन सबसे बड़ा तोहफा था इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का जिसका शिलान्यास करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में पहुंचे। पीएम मोदी वाराणसी की जनता के बीच पहुंचते ही बनारस के रंग में रंग गए। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि काशी में जो आनंद है वो कहीं नहीं है। यही वजह है कि जब-जब बाबा विश्वनाथ और मां गंगा ने ने बुलाया PM मोदी काशी चली आए।

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की नई जर्सी दी तोहफे में
सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को क्रिकेट स्टेडियम का तोहफा दिया। इस दौरान मंच पर क्रिकेट की दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई सचिव जय शाह, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव, जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय टीम की नई जर्सी थी तोहफे में दी।
अटल आवासीय विद्यालय योजना के हर स्कूल को 10 से 15 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है। हर आवासीय विद्यालयों में 1 हजार छात्रों का प्रवेश होगा। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल आवासीय विद्यालयों के बारे में मुख्यमंत्री योगी से जानकारी ली। इसके बाद अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों से भी मिले। 20 बच्चों से बातचीत भी की उनसे कुछ सवाल भी पूछे और बच्चों ने हाथ उठाकर जवाब दिया।
₹ 1115 करोड की लागत से बनेंगे 16 अटल आवासीय विद्यालय
काशी की महिलाओं से जीत का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। काशी सांसद संस्कृति महोत्सव में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने 16 अटल आवासीय विद्यालयों उद्घाटन किया। अटल आवासीय विद्यालय 1115 करोड रुपए की लागत से 16 मंडलों में बनाया गया है। मैं आवासीय विद्यालय मजदूरों और कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच पाकर बच्चे खुश थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 6 घंटे बनारस में रहे और उन्होंने इस दौरान हर किसी का दिल जीत लिया। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसे खेलों को लोकप्रिय बनाने और नौजवानों के बीच खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। यह स्टेडियम पूर्वांचल का स्टार बन जाएगा। जिससे काशी के, दुकानदारों और टैक्सी चालकों को भी फायदा होगा।
Comments
Post a Comment